{"_id":"69de9ee949fe489f8d0a1ff3","slug":"as-the-evening-fell-he-called-for-an-attack-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-878287-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शाम ढलते ही बोल दिया धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शाम ढलते ही बोल दिया धावा
विज्ञापन
मुरादाबाद। विजय और उसके बेटों ने दिन में ही हमला करने की प्लानिंग तैयार कर ली थी। वह शाम होने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही लोग अपने अपने खेतों से घर लौटने लगे तो आरोपी लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर सुरेश के खेत पर पहुंच गए। उन्होंने हमला कर दिया। घायल सुरेश, उसकी पत्नी अनीता और सास की चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। विजय के परिवार की महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में इसकी जानकारी दी है।
सुरेश अपनी पत्नी अनीता और सास को साथ लेकर गेहूं की कटाई करने गया था। विजय ने दिन में ही तीनों को गेहूं की कटाई करते हुए देख लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि विजय और उसके बेटों ने दिन में ही हमले की प्लानिंग बना ली थी। वह शाम होने का इंतजार कर रहेथे। ताकी लोग उन्हें पहचान न पाए। शाम करीब साढ़े छह बजे आस पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोग अपने अपने घर लौट चुके थे। सुरेश, उसकी पत्नी और सास के अलावा कुछ ही लोग मौजूद थे। इसी दौरान आदर्श कॉलोनी निवासी विजय, उसके बेटे, पत्नी और रिश्तेदार पहुंच गए और उन्होंने हमला कर दिया। लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो हमलावर उन्हें भी धमकाने लगे और भाग गए थे। जिसके बाद पुलिस सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया जहां डॉक्टरों सुरेश को मृत घोषित कर दिया।
--
नाना के नाम थी 35 बीघा जमीन, 25 बीघा जमीन सरकारी निकल गई
मुरादाबाद। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नाना सैमुअल के नाम करीब 35 बीघा जमीन थी। सैमुअल के पास एक बेटा था लेकिन वह मानसिक रूप से कमजोर था। जिस कारण सैमुअल ने अपने दामाद रामपाल को सारी जमीन दे दी थी लेकिन 25 बीघा जमीन सरकारी होने के कारण उनसे चली गई थी। जिस पर सरकार ने कब्जा कर लिया है। बाकी दस बीघा जमीन को रामपाल ने अपने दोनों बेटों को आधी आधी बांट दी थी। लेकिन विजय सुरेश के हिस्से की जमीन पर भी कब्जा कर चाहता था। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इस क्षेत्र में कलक्ट्रेट निर्माण होना है। जिस जमीन को लेकर दोनों भाइयों के परिवार के बीच विवाद चलरहा है। यह जमीन भी कलक्ट्रेट में जा सकती है।
विज्ञापन
--
हमलावर इतने बेखौफ थे कि पुलिस भी डर नहीं
मुरादाबाद। हमलावरों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया है वह क्षेत्र हरथला पुलिस चौकी में आता है लेकिन फकीरपुरा पुलिस चौकी सामने ही 800 मीटर की दूरी पर है। बावजूद इसके हमलावर बेखौफ होकर आए और वारदात को अंजाम दे दिया।