{"_id":"66a5928bb3b6a32484065d34","slug":"as-soon-as-fir-is-registered-you-can-be-deprived-of-not-only-government-but-also-private-job-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-447288-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एफआईआर दर्ज होते ही सरकारी ही नहीं, प्रावइेट नौकरी से भी हो सकते हैं वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एफआईआर दर्ज होते ही सरकारी ही नहीं, प्रावइेट नौकरी से भी हो सकते हैं वंचित
विज्ञापन
मुरादाबाद। किशोर-किशोरियों को अपने कॅरिअर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गलत संगत में पड़कर यदि कोई गैरकानूनी काम किया, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। इसके बाद जीवनभर के लिए सरकारी ही नहीं, प्राइवेट नौकरियों से भी वंचित रहना पड़ सकता है, क्योंकि अब राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां भी अभ्यर्थियों के आपराधिक इतिहास की जांच करती हैं। विद्यार्थियों को ये जानकारी एसपी क्राइम सतीश चंद्र गंगवार ने दी। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
अमर उजाला की ओर से शनिवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी क्राइम सतीश चंद्र गंगवार ने कहा कि प्रतिदिन यदि सौ शिकायतें आती हैं तो उसमें से 15 से 20 शिकायतें ब्लैकमेलिंग से संबंधित होती हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में युवा दोस्ती आदि की खातिर पहले साथ में फोटो व वीडियो बना लेते हैं, लेकिन जब रिश्ते में दरार आ जाती है तो एक-दूसरे के लिए ही परेशानी खड़ी कर देते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को हेल्पलाइन नंबर 112 (इमरजेंसी नंबर), 1090 (महिला हेल्पलाइन नंबर), 1930 (साइबर सिक्योरिटी नंबर), 1072 (मुख्यमंत्री पोर्टल) के बारे में बताया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल, ग्रंथ सिंह, धर्मेंद्र वंश, स्मिता सक्सेना, रति कौशिक, सुमित कुमार शर्मा, यष्टि पंडित आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
विद्यार्थियों के सवाल, एसपी क्राइम के जवाब
सवाल : सिपाही बनने के लिए क्या योग्यता जरूरी है?
जवाब : आवेदन करने के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और स्वास्थ्य परीक्षण होता है।
सवाल : ड्राइविंग लाइसेंस कितने प्रकार के होते हैं?
जवाब : ड्राइविंग लाइसेंस मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं। पहला लर्निंग, दूसरा लाइट व्हीकल (कार, जीप आदि) और तीसरा हैवी व्हीकल (बस, ट्रक, डीसीएम आदि) के लिए बनता है। हालांकि, अब ई-रिक्शा के लिए भी लाइसेंस बनने लगे हैं।
सवाल : यदि कोई ब्लैकमेल करे तो कैसे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं?
जवाब : यूपी कॉप एप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज हो सकती है। इसके अलावा चौकी, थाना या फिर उच्च अधिकारियों के यहां भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
सवाल : चालान काटना क्यों जरूरी होता है?
जवाब : जब कोई नियम तोड़ता है तो उसे सजा स्वरूप जुर्माना भरना पड़ता है। अर्थदंड लगता है तो अगली बार वह व्यक्ति नियम नहीं तोड़ेगा। याद रखना चाहिए कि जीवन से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसलिए यातायात के नियमों का पालन जरूर करें।
सवाल : भ्रष्टाचार से बचने के क्या उपाय हैं?
जवाब : यह जागरूकता से ही दूर हो सकता है। माना जाता है कि जब हम गलत होते हैं तो भ्रष्टाचार पैदा होता है। पहले हमें सुधरना है। इसके अलावा एंटी करप्शन विभाग में शिकायत करें। कार्रवाई जरूर होगी।