फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Appliances blown due to high voltage

Moradabad: भीषण गर्मी का बिजली पर असर... हाई वोल्टेज से जले उपकरण, दूसरी तरफ व्यवस्था हुई धड़ाम

Tue, 28 May 2024 05:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2024 05:55 AM IST
सार

मुरादाबाद में पड़ रही भीषण गर्मी का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। शहर के कई हिस्सों में हाई वोल्टेज के कारण घरों के उपकरण फुंक रहे हैं। दूसरी तरफ लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन
Appliances blown due to high voltage
मुरादाबाद में जले बिजली के उपकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

भीषण गर्मी में शहर की विद्युत व्यवस्था धड़ाम होती नजर आ रही है। कहीं हाई वोल्टेज से लोगों के घरों के उपकरण फुंक रहे हैं तो कहीं लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान हैं। रविवार देर रात हाई वोल्टेज से मिलन विहार में लोगों के घरों के उपकरण फुंक गए।

विज्ञापन


इसी तरह सोमवार दोपहर को हाई वोल्टेज होने से प्रीत विहार कॉलोनी में कुछ घरों के मीटर जल गए। एसी, पंखे, फ्रिज आदि फुंक गए। स्थानीय निवासी गोविंद सिंह पांडा, मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में 33केवी हाईटेंशन लाइन काफी नीचे आ गई है।
विज्ञापन


यह लाइन घरों में बिजली पहुंचाने वाले तारों के नजदीक आने के कारण सोमवार दोपहर को तेज धमाका हुआ। साथ ही कई घरों में बिजली के सॉकेट फट गए। लोगों के घरों की वायरिंग उखड़ गई। हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मिलन विहार केके सक्सेना ने बताया कि 26 मई की रात हाई वोल्टेज के कारण उनके घर का एसी फट गया। कॉलोनी में पिछले कई दिन से छह-छह घंटे बिजली कटौती हो रही है। लाइट आती है तो वोल्टेज स्थिर नहीं रहते।

कॉलोनी निवासी दीपक गुप्ता, जगविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, विवेक पांडे, सुनील कुमार आदि लोगों ने एक्सईएन सुधाकर कुमार से मिलकर ज्ञापन भी दिया।

ट्रांसफार्मर फुंकने से बचाने के लिए लगाए गए कूलर 

शहर में कई बिजलीघरों पर वार ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए उनके पास कूलर लगाए गए हैं। जमीन में पानी का छिड़काव कर वोल्टेज नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। दीनबंधुपुरम बिजलीघर में पावर ट्रांसफार्मर का तापमान 80 डिग्री पहुंच गया।

इसके बाद उसे ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए। सीतापुरी बिजलीघर में ट्रांसफार्मर का तापमान 85 डिग्री, शिवपुरी में 70 डिग्री पहुंच गया था। हीटिंग कम करने के लिए यहां भी कूलर लगाए गए।



गर्मी ज्यादा होने के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड डेढ़ गुना हो गया है। इसके बावजूद पिछले साल से बेहतर बिजली आपूर्ति की जा रही है। लोगों से अपील है कि बिजली चोरी न करें। जरूरत के मुताबिक लोड का विद्युत कनेक्शन कराएं। इससे ओवरलोडिंग घटेगी। - आरके बंसल, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed