फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha s youth misdeed a Gujarat girl by hiding her religion

देवराज बन फरमान ने की साजिश: युवती से दोस्ती-प्यार और दुष्कर्म, फिर थाने में जो हुआ युवती खुद पर न कर पाई यकीन

Tue, 06 Jun 2023 09:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jun 2023 09:25 PM IST
सार

आरोप है कि फरमान ने शादी का झांसा देकर युवती को अमरोहा बुलाया और दुष्कर्म किया। लेकिन जब हकीकत पता चली तो युवती के होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Amroha s youth misdeed a Gujarat girl by hiding her religion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में कबाड़ी का काम करने वाले फरमान ने धर्म छिपाकर फेसबुक पर गुजरात की युवती से दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती को भरोसा दिलाने के लिए आधार कार्ड में अपना नाम संशोधित कराकर देवराज राजपूत करा लिया। बाद में शादी का झांसा देकर युवती को अमरोहा बुलाया और दुष्कर्म किया। लेकिन जब हकीकत पता चली तो युवती के होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

लव जिहाद का ये मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र से जुड़ा है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी फरमान देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला रफातपुरा में कबाड़ी की दुकान चलाता है। चार साल पहले उसने फेसबुक पर देवराज राजपूत नाम से आईडी बनाई। फेसबुक पर उसकी दोस्ती गुजरात के अहमदाबाद निवासी हिंदू युवती से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान फरमान ने अपना नाम देवराज राजपूत ही बताया। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों मोबाइल पर भी बात करने लगे। फरमान ने युवती को शादी का झांसा दिया और अमरोहा बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवकी को भरोसा दिलाने के लिए फरमान ने अपना असली आधार कार्ड संशोधित कराकर उसमें अपना नाम देवराज राजपूत दर्ज करा लिया। चार दिन पहले आरोपी फरमान ने युवती को गुजरात से अमरोहा बुला लिया और किराए के मकान पर रखा। यहां उससे दुष्कर्म किया। मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो सोमवार की शाम उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरमान व युवती को थाने ले आई। थाने में जब पूछताछ की गई तो फरमान ने हकीकत बता दी। जिसे सुनकर युवती के भी होश उड़ गए। पुलिस को फरमान के पास से देवराज राजपूत के नाम से संशोधित किया गया आधार कार्ड बरामद हुआ। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि आरोपी फरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

परिवार वालों ने अपनाने से किया इनकार
सीओ ने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद उसके परिवार को इस बारे में फोन पर सूचना दी गई। जिस पर उन्होंने युवती से किसी भी प्रकार के संबंध होने से इनकार कर दिया। बताया कि युवती परिवार के लोगों को बिना बताए अमरोहा आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed