{"_id":"65006b26c71f8cc8780c59b2","slug":"amroha-case-against-youth-who-molested-student-accused-threatening-family-members-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: छेड़खानी कर रहे युवक को छात्रा ने सरेआम जड़ा थप्पड़, केस दर्ज हुआ तो आरोपी परिजनों को दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: छेड़खानी कर रहे युवक को छात्रा ने सरेआम जड़ा थप्पड़, केस दर्ज हुआ तो आरोपी परिजनों को दे रहे धमकी
Tue, 12 Sep 2023 07:14 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:14 PM IST
सार
अमरोहा में छेड़खानी करने वाले युवक को छात्रा ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उसके परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। अब आरोपी परिजनों को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक ने बीएड कर रही छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर भी नहीं माना। लिहाजा छात्रा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ धमकी दे रहा है। मामले में छात्रा की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की बेटी मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी से बीएड कर रही है। आरोप है कि मंगलवार को छात्रा यूनिवर्सिटी से घर आ रही थी। तभी रास्ते में जितेंद्र उर्फ नन्हे मिला और छात्रा को रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक कई दिन से लगातार पीछा कर रहा था। जितेंद्र उर्फ नन्हे छात्रा के साथ छेड़खानी की तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद नन्हे अपने साथी कुशल और अनिकेत सिद्धू के साथ घर के सामने आया और गाली गलौज की। सात सितंबर को आरोपी ने पड़ोसी युवक को फोन करके छात्रा की मां का नंबर मांगा।
विज्ञापन
पड़ोसी ने नंबर देने से इन्कार कर दिया तो अब आरोपी युवक को मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में जितेंद्र उर्फ नन्हे, कुशल और अनिकेत सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।