फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Body of girl missing for four days recovered from pond; five police teams were investigating

अमरोहा: चार दिन से लापता बच्ची का शव तालाब से बरामद, पुलिस की पांच टीमें कर रही थी तलाश, 50 सीसीटीवी खंगाले

Fri, 21 Aug 2026 01:01 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 21 Aug 2026 01:01 PM IST
सार

अमरोहा में चार दिन से लापता तीन वर्षीय अमायरा का शव शुक्रवार सुबह गांव के तालाब में गंदगी और घास में फंसा मिला। बच्ची की तलाश में पुलिस की पांच टीमें, 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और डॉग स्क्वायड लगाए गए थे अब पुलिस हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Amroha: Body of girl missing for four days recovered from pond; five police teams were investigating
अमरोहा में चार दिन से लापता बच्ची का शव बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में सोमवार से लापता तीन वर्षीय अमायरा का शव शुक्रवार सुबह गांव के बीचों-बीच स्थित तालाब के किनारे गंदगी और घास में फंसा मिला। तालाब में पड़े रहने के कारण शव फूल गया था और शरीर गलने लगा। मासूम का शव मिलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बच्ची के लापता होने और चार दिन तक तलाश के बाद शव मिलने से अब पुलिस हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका के बिंदु पर जांच कर रही है। अमायरा सोमवार को अपनी दादी फातिमा के साथ उनकी बीमार बहन मुनाजरा का हालचाल जानने गांव गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान वह खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर पूछताछ की। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने नालों, खेत-खलिहानों, जंगल, खंडहर और बंद पड़े मकानों में ड्रोन कैमरे से भी तलाश की। डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन बच्ची के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका था।

गांव से बाहर आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी जुटाने के साथ 100 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर और लोकेशन भी खंगाली गई। अमायरा केरल में सैलून चलाने वाले पिता मोहम्मद रजा को बेटी के लापता होने की जानकारी मिलने पर बुधवार को घर लौट आए थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से बेटी को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई थी।

देर रात एसपी लाखन सिंह यादव ने गांव और डिडौली कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी और अधिकारियों को बच्ची की तलाश में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव में किराए पर रहने वाले मोहम्मद अली की बेटी सोनम ने अमायरा का शव तलाब में पड़ा देखा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची की मौत कैसे हुई और शव तालाब तक कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन साल की बच्ची सोमवार को लापता हुई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव तालाब में पड़ा मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। बच्ची की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- अखिलेश भदौरिया, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed