फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegations of assault on a couple; report filed.

Moradabad News: दंपती के साथ मारपीट करने के आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault on a couple; report filed.
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपती को घर में घुसकर मारपीट करने और महिला के दांत तोड़ने के आरोप में उसके बेटे की पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव रामपुर घोघर निवासी रामवती ने कोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि उसके बेटे रविंद्र का विवाह गांव बहापुर बलिया निवासी प्रीति के साथ हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बहू प्रीति आए दिन झगड़ा करती रहती है। 14 जून को दोपहर दो बजे वह अपने पति वीर सिंह के साथ घर में खाना खा रही थी तभी उसकी पुत्रवधू के मायके वाले घर में घुसकर गालियां देने लगे उनके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार, एक ने उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया, इससे उसके दो दांत भी टूट गए। शोर मचाने पर कुछ लोग वहां पर आ गए, जिस पर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता के अनुसार पुलिस ने उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर पुत्रवधू प्रीति, उसके पिता लेखराज, भाई विकास, आकाश और विशाल, ओमकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed