Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegation against sugar mill for not weighing sugarcane

Moradabad News: चीनी मिल पर गन्ना नहीं ताैलने का आरोप

Sat, 21 Nov 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 21 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Allegation against sugar mill for not weighing sugarcane
बिलारी। क्षेत्र के ग्वारऊ गांव निवासी गन्ना किसान जयकार सिंह और उनके किसान बेटे प्रिंस चौधरी ने शुक्रवार दोपहर गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर चीनी मिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उनके गन्ने को अमान्य प्रजाति का होना बताकर ताैलने से इन्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिता पुत्र गन्ना किसान ने प्रदेश के गन्ना आयुक्त और गन्ना विभाग के अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजने के अलावा सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी पहुंचकर विशेष सचिव हशमुल हसन को शिकायती पत्र दिया। पत्र में कहा गया कि उनके द्वारा बीते सीजन में जिस खेत से गन्ने की नोलफ काटकर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति किया गया था उसी खेत से पेड़ी काटकर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि बीती 16 नवंबर को जब वह अपना गन्ना लेकर चीनी मिल में तुलवाने गए तब मिल प्रशासन ने गन्ने की किस्म को अमान्य और गन्ने में रिकवरी कम होने का हवाला देते हुए गन्ना लेने से साफ इन्कार कर दिया। जब नोलफ वाले गन्ने की प्रजाति सही थी तब पेड़ी वाले गन्ने की प्रजाति को अमान्य क्यों बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद गन्ना विभाग के अधिकारी गंभीर हुए। सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के विशेष सचिव हशमुल हसन ने शिकायतकर्ता किसान और चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना गिरीश कुमार सिंह को समस्या का समाधान निकालने के लिए वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुला लिया।

वार्ता के दौरान जहां किसान द्वारा अपना गन्ना सही प्रजाति का होना बताया गया कि वहीं महाप्रबंधक गन्ना ने किसान का गन्ना अमान्य प्रजाति और कम परते वाला होने की बात दोहराई। वार्ता के दौरान गन्ना समिति सचिव ने मिल महाप्रबंधक से कहा कि गन्ना की प्रजाति और गन्ने की रिकवरी की दोबारा जांच कर ली जाए और संबंधित गन्ना किसान को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed