फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   All five districts get full power

मंडल के पांच जिलों काे मिलेगी भरपूर बिजली

Sun, 04 Sep 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
All five districts get full power
ब‌िजली - फोटो : demo
 220 केवी बिजली घर मझोला में पिछले महीने आग लगने से कबाड़ बने ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर आ गया है। इसके साथ ही उसे लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस महीने के अंत तक उससे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इस ट्रांसफार्मर से कई जिलों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। 
विज्ञापन


  पांच अगस्त की रात को 220 केवी मझोला बिजलीघर में अचानक से 200 एमवीए के ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई थी। ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग को बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां लगाई गई थीं।
विज्ञापन


इस आग के चलते मुरादाबाद नगर आंशिक, देहात, संभल, रामपुर, अमरोहा, काशीपुर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत आपूर्ति के लिए नहटौर और गुलाबबाड़ी फीडर से लाइन जोड़कर इन सभी जगहों पर विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। लेकिन यह व्यवस्था अस्थायी तौर की गई थी। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच भी हुई। जांच रिपोर्ट में ट्रांसफार्मर में मैन्युफैक्चरिंग फाल्ट बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते ट्रांसफार्मर हीट हुआ और उसमें धमाके के साथ आग लगी थी। इसके बाद मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आदित्य इलेक्ट्रिकल्स एप्लाइंसेज को बदले में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के रिपोर्ट भेजी थी। कंपनी ने लगती मानते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया है। अब उसे लगाने काम किया जा रहा है।


अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन आरके चौधरी ने बताया कि रविवार तक ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा और उसकी चार्जिंग शुरू कर दी जाएगी। इसमें बीस दिन का समय लगेगा। इस महीने के लास्ट तक ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई पहले की तरह सुचारु हो पाएगी। इसके साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed