फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   all bird sample reports negetive in moradabad

बर्ड फ्लू : मुरादाबाद मंडल में दो केस छोड़ बाकी सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
all bird sample reports negetive in moradabad
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल से लिए गए पक्षियों के करीब 800 नमूनों में बिजनौर और मुरादाबाद के एक-एक केस को छोड़कर अधिकांश रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन

यूपी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग सक्रिय हुआ था। मंडल के बिजनौर में एक पॉल्ट्री फार्म में कई मुर्गियां मर गईं थी। इसके बाद वहां सैंपलिंग कराई गई थी। नमूनों की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। मुरादाबाद के छजलैट क्षेत्र में भी मृत दो कौवों में बर्ड फ्लू मिला था। इसके बाद से पॉल्ट्री फार्म संचालकों से लेकर आम लोगों तक में इस बीमारी का भय बना हुआ था। पशुपालन विभाग ने मंडल भर से पक्षियों के करीब 800 नमूने लेकर जांच कराई है।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बिजनौर और मुरादाबाद के प्रभावित क्षेत्र के 10 किमी क्षेत्र में विभागीय स्तर पर सर्वे कर रेंडम सैंपलिंग की गई थी। बिजनौर में पॉल्ट्री फार्म के स्तर से भी नमूने जांच को भेजे गए थे। इस सीजन में अब तक करीब 800 पक्षियों के नमूने की जांच हो चुकी है। इनमें केवल दो स्थानों पर केस पॉजिटिव मिले हैं। कुछ रिपोर्ट आनी अभी बाकी हैं। उपनिदेशक के अनुसार अब मौसम गर्म होने लगा है। गर्मी के दिनोें में बर्ड फ्लू की संभावना बहुत कम हो जाती है इसलिए अब बीमारी की ज्यादा उम्मीद नहीं है। हालांकि लोग काफी सतर्क हुए हैं, इसलिए एक पक्षी मरने पर भी सूचना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed