फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ajam Khan said Government has Snatch pieces of bread from the mouth of innocent people

भाजपा सरकार पर आजम ने साधा निशाना, बोले- उन्होंने मासूमों के मुंह से छीन लिए रोटी के टुकड़े

Thu, 17 Oct 2019 02:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 17 Oct 2019 02:55 PM IST
सार

  • आजम खां की जुबां पर आया जौहर विवि का दर्द
  • मंदी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
Ajam Khan said Government has Snatch pieces of bread from the mouth of innocent people
आजम खां

विस्तार

रामपुर में विधानसभा उप चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ़. ताजीन फातिमा की जनसभा में पति आजम खां ने होमगार्डों की छंटनी को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 हजार होमगार्ड्स की छंटनी कर दी गई। सरकार के पास उन्हें देने के लिए तनख्वाह तक नहीं है। अभी और 15 हजार होमगार्डों को निकालने की तैयारी की जा रही है। लोगों को रोजगार देने की बजाय सरकार मासूमों के मुंह से सूखी हुई रोटी के टुकड़े भी छीन रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आजम ने कहा आज फ्लैग मार्च कर अफसर लोगों का डरा रहे हैं। इलेक्शन कमीशन को देखना चाहिए। वोट का अधिकार सभी को है। इन दिनों देश का बुरा हाल है। आपराधिक ग्राफ लगातार बढ रहा है। सरकारी दफ्तरों का बुरा हाल है। वहां घूसखोरी बढ गई है। देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। दुकानों में सामान तो है सामान खरीदने वाले ग्राहक नहीं है। बैंक खाली हो गए हैं, देश बर्बाद होने की कगार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्रीअभिजीत बनर्जी ने आर्थिक मंदी को लेकर नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। जौहर विवि को लेकर भी आजम खां के दिल का दर्द जुबां पर आ गया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। इन शिक्षा के मंदिरों को बर्बाद मत करो।


यूनिवर्सिटी बनाकर आखिर मैंने क्या गलती कर दी। मैंने दामन फैलाकर लोगों से पैसा लिया और यूनिवर्सिटी बनाई है। फिर भी मुझे चोर और डाकू कहा जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि एक शख्स से नफरत करते हुए यह भी भूल गए कि वह उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठे हैं। महंत एक दिन ये दुनिया आपसे गेरूआ कपड़ों को लेकर सवाल करेगी। इसकी पवित्रता को बदनाम मत करो, गोरखनाथ की पीठ को बदनाम मत करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed