{"_id":"5a8c8f394f1c1b3c718b6055","slug":"airport-authority-come-to-moradabad-for-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट अथारिटी की टीम मूढापांडे पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट अथारिटी की टीम मूढापांडे पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
airport runway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट अथारिटी की टीम ने मंगलवार को स्थानीय अफसरों के साथ मिलकर मूंढापांडे हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। हवाई पट्टी पर पार्किंग, वॉच टावर बनाए जाएंगे। गेस्ट हाउस में भी आंतरिक बदलाव किया जाएगा।
मूंढापांडे हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में तब्दील करने को हरी झंडी मिल चुकी है। दूसरे चरण में यहां काम शुरू होगा। मूंढापांडे से दिल्ली और लखनऊ के लिए छोटी उड़ानें शुरू होंगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को रेलवे अथारिटी की टीम दिल्ली से मुरादाबाद पहुंची। स्थानीय अधिकारियों के साथ टीम ने मूंढापांडे हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट अथारिटी को तय करना है कि अंदर क्या - क्या बदलाव किए जाने हैं।
हवाई अड्डे के लिए भूमि पर्याप्त है। वॉच टावर और पार्किंग बनाई जाएगी। फिलहाल न्यूनतम 50 कारों की पार्किंग बनाई जानी है। गेस्ट हाउस में आंतरिक बदलाव करके उसे डिपार्चर और एराइवल लांच में तब्दील किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी एयरपोर्ट अथारिटी की टीम के साथ मौके पर भेजा गया था। ताकि अथारिटी की जरूरतों के हिसाब से निर्माण कार्य कराए जा सकें। हवाई अड्डा बनने के बाद यहां सुरक्षा के भी स्थायी बंदोबस्त किए जाएंगे।