फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   air quality index on highest last nine days

सांसों पर संकट: महानगर की जहरीली हवा लाल निशान के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
air quality index on highest last nine days
मुरादाबाद। पीतलनगरी वासियों की सांसों पर संकट मंडरा रहा है। प्रदूषण का स्तर सोमवार को लाल निशान के पार पहुंचकर पिछले नौ दिनों के सर्वाधिक स्तर पर है। एक्यूआई 454 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे इस उच्च स्तर पर पहुंचा यह सूचकांक प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी अधिक था। सोमवार को मुरादाबाद की हवा दिल्ली और गाजियाबाद के बाद सबसे प्रदूषित पाई गई।
विज्ञापन

प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क ढूंढ रहे हैं, लेकिन उच्च मानकों वाला मास्क दुकानों पर नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी के अनुसार दो अवैध भट्ठियों को बंद करा दिया गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड पर आग जलती पाए जाने के कारण नगरायुक्त को नोटिस जारी किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि सजगता नहीं बरती गई तो प्रदूषण का यह स्तर लोगों को गंभीर रूप से बीमार बना सकता है। हवा की धीमी गति की वजह से भी वातावरण में धुंध की परत छाई हुई है। सोमवार दोपहर दो बजे शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में मुरादाबाद का प्रदूषण 454 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का 458, गाजियाबाद का 456 और लखनऊ का 440 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed