फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After three and a half months, the strike of Tehsildar Court ends

Moradabad News: साढ़े तीन माह बाद तहसीलदार न्यायालय की हड़ताल खत्म

Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
After three and a half months, the strike of Tehsildar Court ends
कांठ। तहसीलदार के व्यवहार को लेकर साढ़े तीन माह से अधिवक्ताओं के द्वारा की जा रही तहसील न्यायालय की हड़ताल मंगलवार को नए तहसीलदार के आने से खत्म हो गई। अधिवक्ताओं ने बार सभागार में नए तहसीलदार का स्वागत करते हुए बार और बैंच में सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


16 दिसंबर 2024 को कांठ तहसील में रामवीर सिंह ने बतौर तहसीलदार के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। किसी बात को लेकर उसी दिन अधिवक्ताओं और तहसीलदार में विवाद हो गया था। जिसके बाद 17 दिसंबर से अधिवक्ताओं ने तहसील न्यायालय से संबंधित सभी न्यायिक कार्यों का अनिश्चितकालीन के लिए बहिष्कार कर दिया था। तभी से लगातार हड़ताल चल रही थी। अब तहसीलदार रामवीर सिंह पदोन्नत होकर कुशीनगर चले गए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शिव प्रकाश सरोज को कांठ का नया तहसीलदार बनाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नए तहसीलदार ने कांठ पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने साढ़े तीन माह से चल रही तहसीलदार न्यायालय की हड़ताल को भी खत्म कर दिया और बार सभागार में परिचय बैठक आयोजित की नए तहसीलदार का स्वागत किया। यहां बार और बैंच में सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता बार अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब और संचालन महासचिव नन्हें खां ने किया। नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा, बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, प्रेम सिंह, दीप सिंह, वैभव कुमार, डॉ. विनीत नैन, सीपी सिंह, वकील अहमद, एनएस मेहरा, संजीव कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..फोटो सं. 07, 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed