फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocate shot dead in Moradabad

यूपी: मुरादाबाद में अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या, घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिले

Wed, 23 Dec 2020 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Advocate shot dead in Moradabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के सूरज नगर मोहल्ले में मंगलवार रात अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई। अधिवक्ता के परिवार की तरफ से नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


थाना इलाके के सूरज नगर निवासी अधिवक्ता रवि कुमार यादव मुरादाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते थे  मंगलवार रात वह अपने ही घर के बाहर गोली लगी अवस्था में खून से लथपथ हालत में मिले। परिवार के लोगों ने उन्हें पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने अधिवक्ता रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि रवि कुमार यादव  के परिवार की ओर से उसके दोस्त रॉकी निवासी कल्याणपुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।  रवि कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed