{"_id":"6aef86904f0222c62805ca96","slug":"administration-on-alert-regarding-peace-and-security-during-diwali-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113601-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिवाली पर शांति, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिवाली पर शांति, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
बिलारी। दिवाली पर शांति, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उधर, नगर के अस्थायी पटाखा बाजार में शनिवार देर रात तक आतिशबाजी की बिक्री हुई।
नगर में स्टेशन रोड पर आबादी से दूर रामरतन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अनुमति लेने वाले पटाखा विक्रेताओं द्वारा अस्थायी तौर पर अपनी दुकानें लगाई गई हैं। पटाखा बाजार में शनिवार शाम नगर के अलावा आसपास के देहात के इलाके से बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं और पुरुष आतिशबाजी खरीदने पहुंचे। एसडीएम अमित सिंह के अनुसार दिवाली त्योहार शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए थानावार मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं।
सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली त्योहार के मौके पर सभी थाना प्रभारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नगर के बाजार, आतिशबाजी बिक्री का इलाका और मुख्य सड़क मार्गों पर पुलिस गश्त सक्रिय बनाए रखने को कहा गया है। पटाखा बिक्री के स्थान के निकट एहतियात के तौर पर दमकल वाहन के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। नगरपालिका की ईओ रजनी सिंह ने बताया कि दिवाली के मौके पर नगर में जलापूर्ति, सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश पहले ही पालिका स्टाफ को दे दिए गए हैं।