{"_id":"66d123ae7496ad2351086d5d","slug":"achievements-of-many-olympians-including-major-dhyan-chand-will-be-visible-on-locoshed-bridge-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-468250-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लोकोशेड पुल पर दिखेंगी मेजर ध्यानचंद समेत कई ओलंपियंस की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लोकोशेड पुल पर दिखेंगी मेजर ध्यानचंद समेत कई ओलंपियंस की उपलब्धियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती यानी राष्ट्रीय खेल दिवस पर नगर निगम ने बड़ा फैसला किया है। निगम अब लोकोशेड पुल पर पैनल के माध्यम से मेजर ध्यानचंद के साथ ही बैडमिंटन, बाॅक्सिंग, शूटिंग के अलावा अन्य खेलों के ओलंपियंस की उपलब्धियों को दिखाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास को प्रदर्शित करते हुए लोकोशेड पुल पर 24 पैनल लगाए जा चुके हैं।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में 1928, 1932, 1936 में तीन बार स्वर्ण पदक दिलाया था। अब लोकोशेड पुल पर भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक गौरवपूर्ण क्षणों का चित्रण बैकलिट पैनल के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इन पैनलों पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, बाॅक्सर मैरीकॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, जैवलिन थ्रो में स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा, धावक मिल्खा सिंह, शूटर मनु भाकर आदि के चित्र दिखाई देंगे। 10 सितंबर तक पोट्रेट बनकर तैयार हो जाएंगे।
इससे पहले नगर निगम 24 पैनलों के माध्यम से क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सूर्य कुमार के अलावा भारतीय महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि को दिखा रहा है। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए यह एक अनूठी पहल है। नगर आयुक्त ने कहा कि युवाओं को जानना चाहिए कि कितना परिश्रम कर एक खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर पहुंचता है।