फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused employee linked to Rampur, investigation started

Moradabad News: आरोपी कर्मचारी को रामपुर किया संबद्ध, जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Accused employee linked to Rampur, investigation started
मुरादाबाद। राजकीय पुस्तकालय में छात्राओं को बरगलाने के मामले में आरोपी कर्मचारी को रामपुर संबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही सोमवार को समिति ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार जिलाधिकारी को की गई शिकायत में पुस्तकालय प्रभारी के विरुद्ध धर्म और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और छात्राओं को बरगलाने जैसी असामाजिक घटनाओं को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए थे। इस शिकायत के आधार पर आरोपी पुस्तकालय प्रभारी को राजकीय पुस्तकालय से हटाकर उनके मूल पद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भेज दिया गया था। राजकीय पुस्तकालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एक ही परिसर में स्थित होने के कारण जांच प्रभावित न हो, इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसलिए आरोपी कर्मचारी (वरिष्ठ सहायक) को अग्रिम आदेशों तक डीआईओएस कार्यालय से शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामपुर संबद्ध किया जाता है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के दर्ज कराए बयान
संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल द्वारा आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति ने सोमवार को राजकीय पुस्तकालय पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सोमवार को विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए गए। समिति के सदस्यों का कहना है कि विद्यार्थियों के साथ आरोपी कर्मचारी के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान में कर्मचारी द्वारा जो भी बिंदु उठाए जाएंगे, उनकी भी सत्यता परखी जाएगी। गौरतलब है कि आरोपी कर्मचारी का कहना है कि पुस्तकालय में पढ़ने वाला एक भी छात्र मुस्लिम नहीं है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed