फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused arrested for stealing mobile and cash in trains

Moradabad News: ट्रेनों में मोबाइल व नकदी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing mobile and cash in trains
मुरादाबाद। जीआरपी ने ट्रेनों में मोबाइल व नकदी चुराने वाले आरोपी शकिर अलबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र में चांद मस्जिद के पास का निवासी है। उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी को शकिर के पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल व 3500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी राजन शर्मा का कहना है कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उसने बताया है कि वह नशे का आदी है और अपने शौक पूरे करने के लिए ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराता है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दीवार निर्माण को लेकर मारपीट, दो घायल

मूंढापांडे। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कला में कल्याण अपने घर की दीवार का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि हरस्वरूप ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने डंडों से पीट कर कल्याण, केशव को घायल कर दिया। घायलों का मूंढापांडे स्थित सीएचसी मूंढापांडे में इलाज कराया गया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हरसंभव, रामकिशोर, डालचन्द्र, राजू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article