फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman talked to a retired wing commander on Facebook and duped him of Rs 6.24 lakh

Moradabad News: सेवानिवृत्त विंग कमांडर से युवती ने फेसबुक पर बात कर ठग लिए 6.24 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A woman talked to a retired wing commander on Facebook and duped him of Rs 6.24 lakh
- निवेश कराकर मोटी रकम कमाने का दिया लालच, साइबर थाने में दर्ज किया गया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। एयरफोर्स में विंग कमांडर रहे मंसूर आलम सिद्दीकी साइबर ठगी के शिकार हो गए। फेसबुक के जरिए एक युवती उनसे जुड़ी और कंपनी में निवेश कराकर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर छह लाख 24 हजार 870 रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी और उसके साथी ने 20 लाख रुपये और मांगे तो उन्हें साइबर ठगी का अहसास हो गया। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में अंजली रेड्डी नाम की युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित सुपर टेक में रहने वाले मंसूर आलम सिद्दीकी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि फेसबुक पर अंजली रेड्डी नाम की युवती उनसे जुड़ी और मैसेंजर पर मैसेज भेजने लगी। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह जीआरजीसी गोल्ड माइन ट्रेड नाम की कंपनी में निवेश करेंगे तो अच्छा मुनाफा होगा। उसने निवेश करने का तरीका भी समझाया। इसके बाद आरोपी युवती ने उनसे नौ मार्च से लेकर 16 मार्च 2025 के बीच 542870 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा 82 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कराए। आरोपी युवती ने उनसे 624870 रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं। मंसूर आलम सिद्दीकी ने अपनी रकम वापस मांगने का प्रयास किया तो आरोपी युवती और उसके साथी ने बीस लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी होने की जानकारी हुई। उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है। रुपये वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed