फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report has been filed against eight people for fighting during a game.

Moradabad News: खेलने के दौरान मारपीट के मामले में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against eight people for fighting during a game.
कुंदरकी। ग्राम चकफाजलपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों में कहासुनी के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोागें पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। गांव चकफाजलपुर निवासी सरफराज ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि लगभग दो माह पहले उसके चचेरे भाई अहद से गांव के अमन से क्रिकेट खेलते समय मामूली कहासुनी हो गई थी, तभी से अमन का परिवार उसके परिवार से रंजिश रखते थे। 29 मई 2026 को करीब 2.30 बजे दिन में उसका चचेरा भाई अहद अल्वी वाली मस्जिद की तरफ गया था जिसको देखकर अमन, गुड्डू, सालिम, नूरे आजम, साकिब, सुहैल, शाबुददीन व जुल्फेकार अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए तब अहद जान बचाकर घर की ओर भाग गया, उसी समय वह अपने बीमार मामा को देखने के लिए बाइक अस्पताल को जा रहा था, तभी इन लोगों ने गांव में प्राइमरी स्कूल के पास उसको घेरकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के कारण उसके गंभीर चोटें भी आईं हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed