{"_id":"69d567e9093459efe1071c26","slug":"a-moradabad-youth-entered-the-ayushman-arogya-mandir-claiming-to-be-a-government-doctor-and-molested-a-woman-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-872562-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद के युवक ने सरकारी डॉक्टर बताकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में घुसा, महिला से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद के युवक ने सरकारी डॉक्टर बताकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में घुसा, महिला से की छेड़खानी
विज्ञापन
बरेली। खुद को सरकारी डॉक्टर बताकर मुरादाबाद का युवक कैंट इलाके में एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के दफ्तर में घुस गया और महिलाकर्मी से छेड़खानी करने लगा। महिला को पुराने संबंध का हवाला देकर ब्लैकमेल किया। कैंट थाने में युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कैंट निवासी महिला ने कैंट थाना प्रभारी संजय धीर को बताया कि सात मार्च को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि मैं सरकारी डॉक्टर हूं, तुम्हारे आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चेकिंग करनी है। महिला जब अपने दफ्तर पहुंची तो मुरादाबाद जिले के मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार निवासी श्यामवीर आया। वह महिला का पुराना परिचित था इसलिए पुरानी बातों को लेकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।
उसने महिला से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। महिला का आरोप है कि कुछ दिन वह खामोश रही लेकिन श्यामवीर अक्सर उसके काम पर जाते समय पीछा करने लगा। श्यामवीर और उसकी पत्नी उन्हें ब्लैकमेल कर काफी रुपये ऐंठ चुके हैं। अब वह इनसे आजिज आ चुकी है। कैंट थाने में महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।