फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   a lot of shoping was done on raksha bandhan

रक्षाबंधन के लिए मिठाई की हुई जमकर खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
a lot of shoping was done on raksha bandhan
मुरादाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। बहनों ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए रविवार को जमकर राखियां खरीदी। सुबह से लेकर शाम तक मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए गिफ्ट पैक खरीदे। दुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन हटने से काफी सहूलियत मिली है। ज्यादातर लोगों ने खरीदारी कर ली है। ऐसे में सोमवार को एक साथ उमड़ने वाली भीड़ कम हो सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने रविवार के लॉकडाउन में छूट दी। इसके चलते रविवार की सुबह दस बजे से ही मिठाई और राखियों की अधिकतर दुकानें खुल गईं थीं। ग्राहक भी सामान खरीदने के लिए पहुंचने लगे थे। शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। कांठ रोड, नवीन नगर, पीलीकोठी, लाइनपार, गुरहट्टी, बुध बाजार, अमरोहा गेट आदि स्थानों पर मिठाइयों की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

कलावे की राखियों की ज्यादा मांग
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन की वजह से इस बार बाहर से ज्यादा माल की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। इसलिए स्वदेशी राखियों की बहार रही। दुकानदारों का कहना है कि जयपुर की राखियां सबसे अधिक बिकी हैं। इसकी खासियत राखियों में लगा कलावा है, जिसे महिलाओं ने पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed