फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A grand Tiranga Yatra will be taken out in Kanth today to mark Bhagat Singh's birth anniversary.

Moradabad News: भगत सिंह जयंती पर कांठ में आज निकलेगी तिरंगा महायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A grand Tiranga Yatra will be taken out in Kanth today to mark Bhagat Singh's birth anniversary.
कांठ। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कांठ में जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा निकाली जाएगी। कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में आयोजित होने वाली महायात्रा को लेकर रविवार को बारिश के बीच क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू और भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह ने क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और महायात्रा की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अधिक-से-अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह ने रविवार शाम बताया कि जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा सोमवार सुबह 10 बजे कांठ स्थित श्री गुरु जंभेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि महायात्रा विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए कांठ विधानसभा क्षेत्र के पाकबड़ा स्थित श्री रामलीला मैदान पहुंचेगी। यात्रा का मार्ग कांठ से छजलैट, लदावली, अगवानपुर में सेरूआ चौराहा, मौढ़ा तैया, कैलसा रोड से पाकबड़ा रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महायात्रा में अधिक-से-अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed