फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A few hours before the polling, the bail application of the accused of killing the main candidate rejected

मतदान से चंद घंटे पहले प्रधान प्रत्याशी की हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
A few hours before the polling, the bail application of the accused of killing the main candidate rejected
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में पंचायत चुनाव में मतदान से चंद घंटे पहले ग्राम प्रधान प्रत्याशी के हत्यारोपी की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के काफियाबाद निवासी रोहित ने भोजपुर थाने में 26 अप्रैल 2021 को केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि मेरे पिता उदयपाल ग्राम प्रधान प्रत्याशी थे। मतदान से चंद घंटे पहले 25 अप्रैल 2021 की रात करीब 11 बजे दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान प्रत्याशी आशीष अपने साथी सोनू, मुनिराज, वेदपाल व दो अन्य के साथ पोलिंग पार्टी को धमकाने के लिए जूनियर हाईस्कूल में गया था। जिसकी सूचना पर वादी के पिता उदयराज अपने बड़े भाई मित्रपाल के साथ वहां पहुंच गए और आशीष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आशीष उन्हें देख कर और भड़क गया। उसने और उसके साथियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी थी। उदयराज और उनके बड़े भाई मित्रपाल को गोली लगी थी। परिजन उदयराज को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। विवेचना के दौरान दो अज्ञात लोगों में प्रदीप व सचिन नामक युवक के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी प्रदीप की जमानत अर्जी शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश राघवेंद्र की अदालत में पेश की गई। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने बताया कि आरोपी प्रदीप के पास से तमंचा बरामद हुआ है। जिससे मौके पर फायरिंग की गई थी। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी प्रदीप की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed