{"_id":"6a90a192e5be89a7b8057ed1","slug":"a-demand-was-raised-to-weigh-the-sugarcane-lying-at-the-procurement-centers-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112934-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: क्रय केंद्रों पर गन्ने की पड़ी तौल कराने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: क्रय केंद्रों पर गन्ने की पड़ी तौल कराने की मांग उठाई
विज्ञापन
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर गन्ना समिति संचालक बोर्ड की बैठक हुई। इसमें गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। समिति संचालकों ने चीनी मिलों पर बकाया गन्ना समिति के विकास अंशदान का भुगतान कराने और आगामी सीजन में चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की पड़ी तौल कराने की मांग उठाई गई।
बैठक में गन्ना समिति संचालक बोर्ड द्वारा सहमति जताई गई कि गन्ना समिति के ग्राम डेलीगेटों की समस्याएं और सुझाव जानने के लिए समिति की सामान्य निकाय की बैठक शीघ्र बुलाई जाए। गन्ना समिति सचिव ने बिलारी चीनी मिल पर गन्ना समिति के विकास अंशदान बकाया होने की जानकारी दी। संचालक बोर्ड ने विकास अंशदान चीनी मिल की ओर से शीघ्र दिलाए जाने की मांग दोहराई। समिति संचालकों ने कहा कि चीनी मिलें चलने के सीजन में गन्ना क्रय केंद्रों पर पड़ी तौल की व्यवस्था न होने से किसानों को अपना गन्ना तुलवाने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
वहीं गन्ने की फसल काटने के लिए आई नई मशीन सेल्फ प्रीपेल्ड हार्वेस्टर खरीदे जाने पर भी संचालक बोर्ड ने सहमति जताई। बिलारी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना गिरीश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि चीनी मिल पर बकाया विकास अंशदान की धनराशि आगामी सितंबर माह में गन्ना समिति को दे दी जाएगी। बिलारी और मझावली दोनों चीनी मिलों के गन्ना प्रबंधकों ने आगामी पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की पड़ी तौल की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह और संचालन गन्ना समिति के विशेष सचिव हशमुल हसन ने किया। इस अवसर पर समिति उपसभापति आराम सिंह, बहोरन सिंह, अतर सिंह, यज्ञपाल सिंह, सरला देवी, राकेश कश्यप आदि संचालकों ने भी विचार रखे।