फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A 10th class student died after drowning in Karula river while bathing in Ladlabad

Moradabad News: लाडलाबाद में नहाते समय 10वीं के छात्र की करूला नदी में डूबने से मौत

Sun, 10 Aug 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A 10th class student died after drowning in Karula river while bathing in Ladlabad
कांठ। लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर के पास शनिवार को करूला नदी में एक दुखद हादसा हो गया। 10वीं कक्षा के एक छात्र ने नहाने के लिए पुल से छलांग लगाई और पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से पीएसी की बाढ़ राहत टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


खतापुर निवासी बृजपाल सिंह का 16 वर्षीय बेटा कपिल दिल्ली में अपने मामा के साथ रहता था। वह रक्षाबंधन पर अपने घर आया हुआ था। उसने सुबह अपनी बहन सलोनी से राखी बंधवाई। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया। मंदिर के पास पुल से नहाने के लिए कपिल ने नदी में छलांग लगाई। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से वह बह गया। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन गहराई में चला गया।
विज्ञापन




दोस्तों के हल्ला मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों के साथ ही एसडीएम संत दास पंवार व एसएचओ कांठ सुदेशपाल सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद पीएसी 23 बटालियन की बाढ़ राहत टीम को बुलाया गया। पीएसी की बाढ़ राहत टीम ने मोटर बोट से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक भी कपिल का कोई अता-पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल



कपिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मां लक्ष्मी और पिता बृजपाल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम संत दास पंवार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नहरों और तालाबों में न नहाएं। उन्होंने कहा, दो दिनों में यह दूसरा हादसा है। युवाओं और बच्चों को पानी के नजदीक नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed