फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवक ने किया पचास साल की महिला से बलात्कार

युवक ने किया पचास साल की महिला से बलात्कार

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट के जंगल में खेत पर चारा लेने गई एक पचास वर्षीय महिला से उन्नीस वर्ष के युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। युवक पर बलात्कार के बाद महिला को ईंट से मारने का भी आरोप है। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि आसपास के खेतों में काम कर रही महिलाओं के दौड़कर पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
छजलैट थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की पचास वर्षीय महिला शनिवार को दोपहर के बाद पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। तभी वहां गांव का गौरव आ गया। आरोप है कि गौरव ने महिला को अकेला देखकर पकड़ लिया। उसे घसीटकर चरी के खेत में ले गया। महिला ने विरोध किया लेकिन उसने धमकाते हुए बलात्कार किया। इसके बाद उसने भेद खुलने के डर से महिला को मारने की कोशिश की। महिला के ऊपर ईंट से ताबड़तोड़ हमले किए। महिला की चीख पुकार सुनकर कुछ दूरी पर खेतों पर काम रही महिलाएं दौड़कर मौके पर पहुंचीं। जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकला। इस बीच सिर और चेहरे पर किए गए हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे आनन फानन अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया। महिला घर पर अकेली रहती है। उसका पति और बेटा दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


वर्जन...
आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। उसने बलात्कार किए जाने की बात कबूली भी है। पीड़िता केभतीजे की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला काफी घायल भी है। उसे उपचार और चिकित्सीय परीक्षण केलिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed