फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   संकल्प दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

संकल्प दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

Mon, 13 Jan 2014 05:51 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 13 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। स्वामी विवेकानंद की 151 वीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। विवेकानंद सार्ध सती आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाई गई। भारत विकास परिषद और कई अन्य संगठनों ने विचार गोष्ठी का आयोजन कर स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
स्वामी विवेकानंद सार्ध सती आयोजन समिति द्वारा ताड़ीखाना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई। आयोजन समिति ने स्वामी जी की 150 वीं जयंती से कार्यक्रम आयोजित करना शुरू किया था जिनका समापन रविवार को उनकी 151 वीं जयंती पर संकल्प दिवस के साथ हुआ। पिछले एक वर्ष में समिति ने नुक्कड़ सभाएं, शोभा यात्रा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भारत जागो दौड़, सामूहिक सूर्य नमस्कार, विचार गोष्ठी आदि का आयोजन किया गया। रविवार को मानव श्रृंखला और पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। वर्तमान युवा ईमानदारी से उसका अनुसरण करें। कार्यक्रम में डा. राजीव कुमार, नरेंद्र कुमार, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश शास्त्री, विकास जैन, सत्यजीत प्रभाकर, अविनाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने रामपुर रोड पर स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कृष्ण नंदन जैन, डा. नरेश कुमार, सोमलता सिंह, रघुराज, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे। विवेकानंद एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें युवा पीढ़ी से स्वामी जी के आदर्शों को अपनाने की अपील की गई। यहां डा. राकेश, अशोक विश्नोई, योगेश गोयल, केके कौशल, कुसुम गुप्ता, विनोद पुष्पक, विवेक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भी रामगंगा विहार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली गई। यहां रवींद्र भटनागर, विनीत, सतीश स्वरूप, अवनीत सक्सेना, दीपक भटनागर, सुनील सक्सेना, मनोज, रजत माथुर, सुभाष भटनागर, पीके सक्सेना आदि थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रथम ने प्रभात मार्केट पर कार्यक्रम आयोजित किया। यहां अभिषेक भटनागर, राजीव भटनागर, एपी माथुर, आरके आर्या, प्रदीप सक्सेना, सुभाष, गौरव भटनागर, रनित भटनागर आदि थे। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वावधान में विवेकानंद पार्क में लगी स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां अजय कुमार जौहरी, बलवीर किशोर, अशोक श्रीवास्तव, विनोद सक्सेना आदि थे।

महाराजा हरीश चंद्र स्नाकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्राचार्य प्रो. हरबंश दीक्षित ने कहा कि युवा राष्ट्र का भविष्य होते हैं और यदि किसी देश की महानता को जानना है तो वहां के युवाओं के चरित्र को जानो। कार्यक्रम में स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां डा. सुधीर कुमार, डा. मनीष भट्ट, डा. रिचा, डा. इंदिरा कश्यप, डा. प्रियंका गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed