फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर थीं टीमें

घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर थीं टीमें

Wed, 08 Jan 2014 05:49 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 08 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। हैरत यह है कि एक किलोमीटर दूर ही टाइगर था और वन विभाग को अंदाजा नहीं लग पाया। आखिर क्या उम्मीद की जाए ऐसे अफसरों से जब उनकी पूरी तैयारी के बीच भी टाइगर ने किशोरी को मार डाला। सवाल अब आपरेशन पर उठने लगा है। आखिर यह टीमें क्या कर रही हैं?
मंगलवार को डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मतलबपुर के फायरिंग रेंज से टाइगर के पद चिंहों को आधार बनाकर तलाश शुरू की। करीब एक दर्जन गांवाें में होते हुए टीम मौड़ी, खूंटखेड़ा गांव के पास शाम चार बजे पगचिंह तलाशती हुई पहुंची। टीम इसी क्षेत्र में थी कि शाम चार बजे टाइगर ने इसके एक किलोमीटर आगे कांठ थाने के गांव मल्लीवाला के जंगल में किशोरी को मारडाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लाइसेंसी हथियार लेकर दो घंटे तक बाघिन की जंगल में तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। एसडीएम, सीओ, एसओ, तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन सूचना के दो घंटे बाद तक भी वन विभाग की टीम नहीं आ पाई थी। इसे ले ग्रामीणों ने भारी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed