फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पांच से रेल और सड़क मार्ग जाम

पांच से रेल और सड़क मार्ग जाम

Thu, 28 Nov 2013 05:45 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Thu, 28 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पांच दिसंबर से किसान रेल और सड़क मार्ग जाम करेंगे। ब्लाक स्तर तक आंदोलन चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों का भी घेराव होगा।
मंडल की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। वह पेमेंट तो क्या मिलता चीनी मिलें गन्ना खरीद भी नहीं कर रही हैं। सरकार ने कहा था कि पच्चीस नवंबर तक पेराई सत्र शुरू करा दिया जाएगा। मगर सत्ताइस नवंबर के बाद भी मिलों के चलने का कोई पता नहीं। यहां राकेश टिकैत ने कहा कि पांच दिसंबर को प्रदेश भर में सड़क और रेल मार्ग जाम करेंगे। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई। ब्लाक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। यहां कहा गया कि अगर जरूरत पड़ी तो विधायक और सांसदों को भी घेरेंगे।
विज्ञापन





तहसील और ब्लाक में बांधेंगे पशु
मुरादाबाद। अभी एक दो दिन तो आंदोलन शांति पूर्ण ढंग से चलेगा मगर बाद में सब कुछ ठप किया जाएगा। थाने, तहसील और ब्लाक में जानवर बांधे जाएंगे। कलेक्ट्रेट में बैलगाड़ी और ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। बुधवार को हुई पंचायत में इसका फैसला किया गया। यहां किसान नेताओं ने कहा कि अब र्कोई वार्ता या आश्वासन नहीं चलेगा। जब तक प्रशासन मिलों के चलने का कलेंडर नहीं सौंपेगा आंदोलन चलता रहेगा। पूरे मंडल में एक साथ यह आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





गांवों से पहुंचा किसानों का खाना
मुरादाबाद। कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे काश्तकारों के लिए आसपास के गांवों से खाने का प्रबंध किया गया है। भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने बताया कि बुधवार की शाम का खाना भटावली गांव से आया है। बृहस्पतिवार की सुबह को ज्ञानपुर और शाम का खाना काजीपुरा से पहुंचेगा। अगर आंदोलन आगे भी चलता है तो उस तरह से जिम्मेदारी बांटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed