फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   काटन वेस्ट के गोदाम में आग, 15 लाख का नुकसान

काटन वेस्ट के गोदाम में आग, 15 लाख का नुकसान

Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। अमरोहा की कांकर सराय रोड पर एक काटन फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से करीब 15 लाख का माल जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट से भड़की इस आग ने चंद मिनटों में ही गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
काटन वेस्ट फर्म का तैयार माल कांकर सराय रोड पर टेकचंद राजनाथ एंड संस गोदाम में रखा जाता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे लोगों ने गोदाम के अंदर से धुआं उठता देखा। इसके बाद मालिक संदीप अग्रवाल को फोन करके सूचना दी। जब तक कर्मचारी और स्थानीय लोग पहुंचे, आग भड़क गई। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग का गोला बन गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आद नहीं बुझी। इसके बाद गजरौला और मुरादाबाद से दमकल गाड़ियां मंगाई गईं।
विज्ञापन

रात साढ़े 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। देर रात तक फर्म के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। प्रारंभिक आंकलन करने के बाद करीब 15 लाख के नुकसान की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग गोदाम के पिछले हिस्से में शार्ट सर्किट की वजह से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed