{"_id":"46-23269","slug":"Moradabad-23269-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल कालेज
Moradabad
Updated Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार को बरसात के कारण ईदगाह पर ईद की नमाज नहीं हो पाई थी। शनिवार को सुबह नौ बजे नमाज होनी है। प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से शहर के हाईवे पर दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक बंद कर दिया है। जिले के सभी स्कूल और कालेजों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। अब विद्यालय सोमवार को खुलेंगे।
शनिवार की सुबह को नौ बजे ईदगाह पर ईद की नमाज होनी है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
सात बजे से ही नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लिहाजा शहर के हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। रोडवेज से आगे दोपहिया वाहनों को भी नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। जिले के कई और हिस्सों में भी ईद की नमाज नहीं हो पाई है। इस लिहाज से प्रशासन ने जिले के सभी स्कूल और कालेजों में भी छुट्टी घोषित कर दी है। पब्लिक स्कूल, बेसिक स्कूल, माध्यमिक स्कूल और सभी डिग्री कालेज व निजी संस्थान बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि अब यह स्कूल सोमवार को ही खुलेंगे।
विज्ञापन