{"_id":"46-20576","slug":"Moradabad-20576-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सुधार को पुलिस की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक सुधार को पुलिस की मुहिम
Moradabad
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। अमर उजाला ने वह प्वाइंट प्रशासन के समक्ष रखे जहां वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े होते हैं। सोमवार को पुलिस की टीम निकली और सड़कों पर खड़े 45 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
फव्वारा तिराहे से संभल फाटक तक सड़क किनारे तमाम वाहन खड़े रहते हैं। बाइक और कार ही नहीं बल्कि ट्रक और बस भी। नो पार्किंग जोन तक गाड़ियां पहुंच जाती हैं। शहर के बाजारों में भी यही हालात हैं। सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाया। सीओ ट्रैफिक राकेश ने बताया कि रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, संभल फाटक और हनुमान मूर्ति तक चेकिंग कराई गई थी। जो वाहन गलत खड़े थे और ट्रैफिक को बाधित कर रहे थे उनका चालान कर दिया गया। रोडवेज के बाहर खड़े होकर सवारी भर रहीं रोडवेज की बसों को भी दौड़ाया गया। सीओ ने बताया कि कुछ प्वाइंट पर पुलिस की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन