{"_id":"13574","slug":"Moradabad-13574-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कालेज में परीक्षा प्रभारी का किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू कालेज में परीक्षा प्रभारी का किया घेराव
Moradabad
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में वायवा छूटने पर छात्रों ने हंगामा किया। दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर परीक्षा प्रभारी का घेराव किया। कालेज में दिन भर अफरातफरी मची रही। परीक्षा प्रभारी के हर संभव सहयोग करने के आश्वासन पर वे शांत हुए।
कालेज में रविवार को एमए समाजशास्त्र का वायवा कराया गया था। कुल पंजीकृत 1080 छात्रों के नौ बैच बनाए गए थे। सभी बैच की रोल नंबर सहित सूची नोटिस बोर्ड के अलावा कालेज में कई स्थानों पर लगाई गई थी। रविवार को किसी कारण छठे बैच का वायवा सात मई कराने की घोषणा की गई थी। इस बैच में रोल नंबर 353203 से 353322 के छात्र शामिल रहे। गलती यह रही कि सूची पर छठे बैच के सामने परीक्षा सात मई कराने के लिए लिख दिया गया। इसे देखकर छात्रों को गलतफहमी हो गई। सातवें, आठवें और नौवें बैच के छात्रों ने समझा कि उनका भी वायवा सात को होगा। हालांकि एक अलग से नोटिस भी चस्पा किया गया था। सोमवार को जब ये छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला कि आज सिर्फ छठे बैच का वायवा है। शेष बैच की परीक्षा रविवार को ही करा दी गई थी। इसके बाद गलत सूचना देने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षा प्रभारी का घेराव तक किया गया। बाद में परीक्षा प्रभारी ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
गलतफहमी के चलते चालीस छात्रों की परीक्षा छूटी है। इन लोगों ने दूसरे नोटिस पर ध्यान ही नहीं दिया। इसके अलावा इन्होंने शिक्षकों से पूछा तक नहीं। प्राचार्य की ओर से रजिस्ट्रार को स्थिति से अवगत कराते हुए पुनर्परीक्षा कराने का अनुरोध करते हुए फैक्स किया है। हम अपनी ओर से छात्रों को समस्या हल कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
डा. रमाकांत ठाकुर, परीक्षा प्रभारी