{"_id":"13516","slug":"Moradabad-13516-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स बिक्री में बड़े ‘खेल’ का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइल्स बिक्री में बड़े ‘खेल’ का खुलासा
Moradabad
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेनेटरी आइटम की बिक्री में मुनाफे के बड़े ‘खेल’ का खुलासा हुआ है। टाइल्स के जिस पैकेट पर 279 रुपये का मूल्य अंकित है उसे 440 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि 140 की कीमत वाला पैकेट 170 में दिया गया। विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। विभागीय मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आमतौर पर टाइल्स की बिक्री पैकेट में होती है। कहीं छह टाइल्स का पैकेट है जो कहीं बीस और दस का। हर पैकेट पर मूल्य अंकित रहता है। नियमानुसार प्रिंट रेट से अधिक पैसा नहीं लिया जाना चाहिए। लेकिन कई जगह सेनेटरी वाले अधिक दाम वसूल रहे हैं। विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। कांठ रोड पर स्थित एक सेनेटरी की दुकान पर जब जांच की गई तो पता चला कि प्रिंट रेट से अधिक दाम लिए जा रहे हैं। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि जो टाइल्स हैं वह गुजरात की एक कंपनी की हैं। कंपनी को भी नोटिस भेजा जा रहा है। क्योंकि पैकेट कंपनी द्वारा तैयार करके ही भेजे जाते हैं। साथ ही सेनेटरी दुकानदार के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्योंकि पैकेट पर जो रेट दर्ज रहता है उससे अधिक दाम नहीं वसूले जा सकते। ऐसा करना अपराध है और उपभोक्ता हितों के साथ खिलवाड़ करने का मामला बनता है। मुख्यालय को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन