फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डाकघर में तीन घंटे तक लाइन में लगे लोग

डाकघर में तीन घंटे तक लाइन में लगे लोग

Tue, 14 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डाकघर में तीन घंटे तक लाइन में लगे लोग
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डाकघर में लोगों की सुविधा के लिए अपनाया गया नया साफ्टवेयर ही परेशानी का सबब बन रहा है। कर्मचारियों को उसकी समझ न होने की वजह से कार्य करने में परेशानी हो रही है। सोमवार को मुरादाबाद के अलावा अन्य जनपदों से आए लोगों को तीन-तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। अधिकारियों का कहना है लोगों की भीड़ बढ़ने की वजह से काउंटर की संख्या बढ़ा दी गई है।
मुरादाबाद मंडल में 24 जुलाई से कोर इंटीग्रेशन सिस्टम (सीआईएस) साफ्टवेयर शुरू किया गया था। इसके माध्यम से कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को सहूलियत देने की बात कही गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर पर अन्य डाकघरों के कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से मुरादाबाद के आस-पास के जिलों से लोग जरूरी कागजात के साथ राखियां स्पीड पोस्ट करवाने के लिए मुख्य डाकघर में ही पहुंच रहे हैं। यहां पर भी कई बार सर्वर की समस्या होने की वजह से लोगों की लाइन लंबी हो रही है।
विज्ञापन


नौकरी का आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट करना है। इसकी आखिरी तारीख 16 अगस्त है। पहले रेलवे स्टेशन गया था। वहां तीन बजे तक इंतजार को बोला। फिर एक डाकघर में गया तो उन्होंने टिकट न होने की वजह से लौटा दिया। यहां पर दो घंटे से लाइन में लगा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद आर्य, जिला बिजनौर।

हरिद्वार का रहने वाला हूं। यहां नौकरी करता हूं। रक्षाबंधन के त्योहार के लिए घर पर रुपये भेजने हैं। तीन घंटे से लाइन में लगा हूं। त्योहार की भीड़ होने के बावजूद कम काउंटर हैं।
लक्ष्मण, हरथला।

शिमला में रिश्तेदारों के यहां पर राखी भेजनी है। मधुमेह की परेशानी है। ज्यादा देर खड़ी नहीं हो सकती हूं। भीड़ की वजह से बेटी को लाइन में लगाया है। दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
विमला, कंजरी सराय।

राजस्थान राखी पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इसलिए अभी राखी स्पीड पोस्ट करने आई थी। कोई सर्वर की समस्या बता रहा है, तो कोई ज्यादा भीड़ होने की बात कह रहा है। एक घंटे से लाइन में लगी हूं।

कल्पना शर्मा, जिगर कालोनी।


पहले एक काउंटर था, लेकिन अब तीन काउंटर लगातार चल रहे हैं। राखियों की बुकिंग होने की वजह से भीड़ बढ़ जाती है। फिर भी तीन-चार बजे तक सब काम निपट जाते हैं।
आरएस मीना, वरिष्ठ डाक अधीक्षक, मुख्य डाकघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed