फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिले में बढ़े 87 हजार नए वोटर

जिले में बढ़े 87 हजार नए वोटर

Thu, 06 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़े 87 हजार नए वोटर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए जिले की छह विधान सभा की मतदाता सूची में नाम बढ़वाने, कटवाने और संशोधन कराने का30 नवंबर तक अभियान चला। जिसमें 87 हजार युवाओं ने अपने अपने नाम शामिल कराए हैं। जबकि 37 हजार लोगों ने दूसरे मोहल्लों, शहरों में शिफ्ट होने या फिर शहर छोड़ने के कारण अपने अपने नाम कटवाए हैं। इनकेअलावा एक हजार मतदाताओं ने अपने नामों में संशोधन कराया है।
भारत निर्वाचन आयोग केमानक के अनुसार के अनुसार जिले की सभी छह विधान सभा में आबादी के हिसाब से 65 से लेकर 67 फीसदी लोगों ने वोट बनने चाहिए। प्रशासनिक स्तर पर विशेष अभियान मे किए गए प्रयासों केबाद करीब 62 फीसदी लोगों केनाम नई मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस अभियान में 87 हजार नए वोट बनाने के अभियान को कामयाबी मान रहे हैं।
विज्ञापन

इस मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2019 को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। उसी केबाद 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। उसी के बाद अन्य छूटे लोग अपने नाम मतदाता सूची में चुनाव की अधिूसचना जारी होने तक शामिल करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed