फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज से आनलाइन जमा कराए टैक्स

आज से आनलाइन जमा कराए टैक्स

Tue, 04 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आज से आनलाइन जमा कराए टैक्स
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर अब आनलाइन टैक्स जमा कराने वाले शहरों में शामिल हो गया है। नगर निगम मंगलवार दोपहर से आनलाइन टैक्स जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इससे मुरादाबाद के लोग देश-दुनियां में कहीं से भी अपना गृहकर व जलकर जमा करा सकेंगे।
नगर निगम में टैक्स जमा कराने को लेकर लोग परेशान रहते थे। बाबू लोगों को कई दिन तक परेशान करते थे। कई बार जमा कराने के बावजूद टैक्स रिकार्ड में अपडेट नहीं किया जाता था। अब इससे छुटकारा मिल जाएगा। लोग देश-दुनिया में कहीं से भी अपना टैक्स जमा करा सकेंगे। इसको रात में व अवकाश के दिनों मेें भी जमा कराया जा सकेगा। पिछले दिनों नगर निगम में टैक्स की धनराशि में 20 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ था। आनलाइन टैक्स जमा होने से घोटाले की आशंका भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने एचडीएफसी बैंक का गेटवे ले लिया है। लोग मुरादाबाद नगर निगम की साइट पर जाएंगे तो प्रापर्टी टैक्स का लिंक दिखाई देखा। उस पर क्लिक करके अंदर प्रवेश कर जाएंगे। वहां पर व्यक्ति अपना नाम और प्रापर्टी नंबर या दोनों में से किसी एक को डालकर अपना टैक्स स्टेटस देख सकेंगे। वहीं पर उसका भुगतान कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हमने साफ्टवेयर तैयार करा लिया है। किसी व्यक्ति का खाता किसी भी बैंक या डाकघर में हो, वह आसानी से आनलाइन भुगतान कर सकेगा। इसको मंगलवार दोपहर दो बजे से आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। मोबाइल व पेटीएम से भी टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। इसको पेमेंट गेटवे नाम दिया गया है। - अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed