{"_id":"5b5ccae24f1c1b8f568b6fa9","slug":"81532807906-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरेंज बिलारी को मिला 37 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरेंज बिलारी को मिला 37 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। क्षेत्र में तेज बारिश होते ही वन विभाग ने अपने पौधरोपण अभियान में तेजी लानी शुरू कर दी है और आगामी 15 अगस्त तक पौध रोपण का 70 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कार्ययोजना बना ली है।
वन विभाग के सूत्रों से पता चला है कि पूर्व की सपा सरकार के कार्यकाल में जहां वन विभाग को एक वर्ष में पांच करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य मिलता था वहीं वर्तमान भाजपा सरकार में एक वर्ष का वार्षिक लक्ष्य बढ़ाकर नौ करोड़ पौधरोपण कर दिया गया है। बिलारी रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी एआर आर्य ने बताया कि रेंज में कुल 37 हजार पौधरोपण किया जाना है। इसमें 27 हजार पौधरोपण बिलारी ब्लॉक में और 10 हजार पौधरोपण कुंदरकी ब्लॉक में होगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी के मुताबिक 27 जुलाई तक 13 हजार पौध रोपण का काम पूरा कर लिया गया है।