फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नैनीताल स्टेट हाईवे का हुआ कटान, छोटे वाहनों पर रोक

नैनीताल स्टेट हाईवे का हुआ कटान, छोटे वाहनों पर रोक

Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल स्टेट हाईवे का हुआ कटान, छोटे वाहनों पर रोक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नैनीताल स्टेट हाईवे पर इस्लामनगर के पास राम गंगा नदी का पानी बढ़ने के कारण छोटे वाहनों पर रोक लगा दी गई है। बड़े बड़े वाहनों को एक एक करके निकाला जा रहा है। इस इलाके के कई गांव भी बाढ़ के पानी से घिर गए है। यहां बीच की पुलिया धंस गई । प्रशासन ने रात में भारी वाहनों के आवागमन रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दी है।

राम गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण इस्लामनगर से पहले नैनीताल हाईवे के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने लगा है। पानी का बहाव इतनी तेज था कि दो पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया। दो पहिया वाहनों को जुगाड़ और बैल गाड़ियों में रखकर पार कराया जा रहा है। अल्टो, मारुति-800 और इंडिका जैसे छोटे वाहनों पर रोक लगा दी है । बीच में फंसे और बंद वाहनों को निकालने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टरों से मदद कर रहे हैं। ऐसे में यूपी से उत्तराखंड को जाने वाले वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ है। बाढ़ के पानी ने इस्लामनगर, मुस्तफापुर, काजीपुरा, चटकाली और शरम सराय गांवों को घेर लिया है। इन गांवों तक पहुंचने के रास्तों पर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed