{"_id":"60788c9e1324eb4ef21afe5d","slug":"673-corona-positive-patients-found-in-moradabad-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : अमरोहा में दो की मौत, एमएलसी सहित मंडल में 673 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : अमरोहा में दो की मौत, एमएलसी सहित मंडल में 673 संक्रमित मिले
Fri, 16 Apr 2021 12:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:27 AM IST
सार
मुरादाबाद में गुरुवार को एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त सहित 673 और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में गुरुवार को एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त सहित 673 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, अमरोहा जिले के 2 दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इन मरीजों की मौत मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी स्थित मेडिकल कालेज में बने कोविड केयर सेंटर में उपचार के दौरान हुई है। इनमें हसनपुर का 55 वर्षीय और अमरोहा नगर का 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। दोनों मृतकों का कोविड-19 गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मुरादाबाद जिले में 285, रामपुर में 94, अमरोहा में 51, संभल में 61 तथा बिजनौर में 182 नए मरीज सामने मिले हैं। मुरादाबाद में एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त और नगर विधायक रितेश गुप्ता के भाई भी संक्रमित आए हैं।
विज्ञापन