{"_id":"5f7253138ebc3e9bc9199295","slug":"65-new-positive-and-two-died-in-moradabad-from-corona-city-news-mbd364223368","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो व्यक्तियों की मौत, 65 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो व्यक्तियों की मौत, 65 नए मरीज
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू अस्पताल में सोमवार को कोरोना संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8453 हो गई है।
बिजनौर के आदर्श नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए 21 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार दोपहर उनका निधन हो गया। कोठीवाल नगर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए 23 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उन्होंने भी रविवार देर रात दम तोड़ दिया।
वहीं, सोमवार को एंटीजन के द्वारा 2536 मरीजों की जांच हुई। इसमें से 20 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि 2516 व्यक्तियों को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। सबसे अधिक 277 व्यक्तियों की जांच ठाकुरद्वारा में हुई। यहां सिर्फ दो व्यक्तियों में संक्रमण के लक्षण मिले। इसके बाद 250 व्यक्तियों की जांच कुंदरकी में की गई, लेकिन यहां सभी व्यक्ति स्वस्थ मिले। इसके अलावा बिलारी, भोजपुर, ताजपुर, कांठ, बंगला गांव, मझोला में एंटीजन जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। आरटीपीसीआर के माध्यम से 35 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दस मरीज ट्रू नेट की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से एंटीजन और आरटीपीसीआर के माध्यम से हुई जांच में पॉजिटिव मामले कम आ रहे हैं। हालांकि अभी कोरोना संक्रमण के नियंत्रण की बात कहना जल्दबाजी होगी। अभी हमें अपने प्रयास और बढ़ाने की आवश्यकता है। लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।