{"_id":"5b85b68542c792462f5ea9f1","slug":"61535489669-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह घंटे देरी से आई दून एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह घंटे देरी से आई दून एक्सप्रेस
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार को 35 गाड़ियां विलंब से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को ग्यारह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। बारिश, ट्रैक चटकने, सिगनल और पावर फेल होने की वजह से ट्रेनें जहां तहां रुक रही हैं। जिसकी वजह से ट्रेनें समय से नहीं पहुंच पाई।
हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस मंगलवार को ग्यारह घंटे देरी से आई। जबकि जय नगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस ट्रेन पौने सात घंटे विलंब से मुरादाबाद पहुंची। गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे पचास मिनट, अवध असम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कुंभ एक्सप्रेस सवा पांच मिनट, जन साधारण डेढ़ घंटे, डबल डेकर एक घंटे तीस मिनट के अलावा जन नायक एक्सप्रेस दो घंटे 39 मिनट देरी से मुरादाबाद पहुंची है। इन ट्रेनों के अलावा भी अन्य गाड़ियां विलंब से आई हैं। ट्रेनों की लेट लतीफी की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।