{"_id":"656ce5d85132b50ae202dce6","slug":"56-disabled-people-got-tricycles-in-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-296091-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 56 दिव्यांगों को मिलीं ट्राइसाइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 56 दिव्यांगों को मिलीं ट्राइसाइकिलें
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर दिव्यांग बच्चों की जनपद स्तरीय खेलकूद, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में हुए कार्यक्रम में 56 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिलें दी गईं। दिव्यांग बच्चों ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक, देशभक्ति और मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सीडीओ सुमित यादव, बीएसए अजीत कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की डिप्टी डायरेक्टर संगीता सिंह, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विजय कुमार यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने गुब्बारे उड़ाए। दिव्यांग बच्चों की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी अतिथियों को बच्चों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बालक व बालिका वर्ग की 50, 100 व 200 मीटर दौड़, नीबू व कुर्सी दौड़ के साथ ही शैक्षिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं।
इस दौरान बीईओ मुख्यालय राजेश कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा तारा सिंह, डॉ. हरनंदन प्रसाद, राजकुमार सिंह, गंगासरन, वर्षा भटनागर, संजय कुमार सिंह, नरेश चंद्र, रमेश चंद्र, कुलदीप सिंह, ज्ञान सिंह, देश दीपक आदि मौजूद रहे।