{"_id":"5b8468ca42c792465c2ca705","slug":"51535404234-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरने से बची नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरने से बची नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
काठगोदाम और देहरादून के बीच नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को विधिवत रूप से शुरू कर दी गई। ये ट्रेन पहले ही दिन टूटी पटरी से गुजरने से बच गई। कटघर- दलपतपुर के बीच सोमवार सुबह ट्रैक चटक गया था। गनीमत रही कि पेट्रोलिंग टीम ने ट्रैक टूटा देख लिया और समय रहते नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस रोक दी गई। इसकी सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चार यात्रीगाड़ी और दो मालगाड़ियां जहां तहां रोक दी गई। चालीस मिनट के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा। सोमवार सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर पेट्रोलिंग टीम ने कटघर और दलपतपुर के बीच रेल पटरी चटकी देख ली। इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रेनों का संचालन बंद करने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। जिस जगह रेल पटरी चटकी थी। वहां से कुछ देर बाद ही नैन- दून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनी थी। इस ट्रेन को पहले ही रोक दिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर पटरी की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से चलाना शुरू किया गया। दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर ट्रैक पूरी तरह से ठीक हुआ। रेल पटरी चटकने की वजह से नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा सप्तक्रांति एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस और दो मालगाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थी। नैनी-दून जन शताब्दी सोमवार को विधिवत रूप से चलाई गई। इससे पहले शनिवार को इस ट्रेन को स्पेशल के रूप में चलाया गया था।