{"_id":"5b4d017f4f1c1bc6508b51b2","slug":"51531773311-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में नकली दवाओं की बिक्री पर कमिश्नर खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में नकली दवाओं की बिक्री पर कमिश्नर खफा
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने अपनी पहली मंडलीय समीक्षा बैठक में ही मातहत अफसरों को साफ कर दिया है कि नकली व कालातीत दवाओं की बिक्री वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिजली के जर्जर तारों की वजह से हो रहे हादसों पर भी उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को आड़े हाथों लिया है। लेखपालों की हड़ताल से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और पालीथिन के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी कमिश्नर ने जिलाधिकारियों को दिए हैं।
कमिश्नर सभागार में मंडलीय विकास कार्यों एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने कहा कि मंडलीय अधिकारी जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करके विकास कार्यों में तेजी लाएं। बिजली विभाग और खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्यप्रणाली पर कमिश्नर ने असंतोष जाहिर किया। कमिश्नर ने कहा कि बिजली के जर्जर तारों की वजह से अमरोहा, संभल, बिजनौर और मुरादाबाद में हुए हादसों पर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को निर्देश दिया है कि कर्मचारी फोन के बजाए लिखित में शट डाउन लें। अधिकृत व्यक्ति गले में आईडी जरूर डालें। बाजार में नकली एवं कालातीत दवाओं के कई मामले प्रकाश में आने पर नाराज कमिश्नर ने खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार को चेतावनी दी। कमिश्नर ने लोकोशेड पुल समेत मंडल में निर्माणाधीन अन्य पुलों का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में डीएम बिजनौर अटल कुमार राय, डीएम अमरोहा हेमंत कुमार, डीएम रामपुर महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम संभल आनंद कुमार और मुरादाबाद के प्रभारी जिलाधिकारी मृदुल कुमार मौजूद थे।