{"_id":"660b2049984b23f829044634","slug":"48-lakh-account-holders-got-rs-1290-crore-in-interest-moradabad-news-c-354-1-mo11002-102022-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 48 लाख खाता धारकों को ब्याज में मिले 1290 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 48 लाख खाता धारकों को ब्याज में मिले 1290 करोड़ रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक अप्रैल से बैंकों ने नया बहीखाता चालू कर दिया है। बैंकों में बचत और फिक्स डिपोजिट के 48 लाख खाताधारकों के 26897 करोड़ रुपये जमा है। बैंक अपने खाता धारकों को चार प्रतिशत का ब्याज देता है। इसी के तहत सभी खाताधारकों को छमाही और सालाना मिलाकर 1290 करोड़ रुपये ब्याज दिया गया है।
सोमवार को बैंकों ने सामान्य कामकाज बंद रखा लेकिन खाताधारकों से जुड़े तकनीकी कार्य जारी रखे। जिले में 34 सरकारी और अर्द्धसरकारी बैंक हैं। इनसे से कुछ बैंक जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की सुविधा भी दे रहे हैं। वहीं कुछ बैंकों में न्यूनतम बैलेंस का नियम है। इसी न्यूनतम जमा धन राशि और फिक्स खाता धारकों को बैंकों ने छुट्टी के दिन 1290 करोड़ रुपये ब्याज ट्रांसफर किया।
सोमवार को बंद रही बैंक, एटीएम बना सहारा
रविवार और सोमवार को बैंक खुले जरूर लेकिन उनमें खाताधारकों को सीधे सुविधाएं नहीं मिलीं। खातों से जुड़ा लेखा जोखा व तकनीकी कार्य करने में ही दो दिन लग गए। रविवार को बैंकों में सिर्फ सरकारी काम-काज किया गया। वहीं सोमवार को भी बैंक बंद पाकर लोगों ने एटीएम का सहारा लिया। बैंक बंद होने की वजह से एटीएम केंद्रों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
- सभी बैंक ग्राहकों को अलग-अलग प्रतिशत से ब्याज देते हैं। आज सरकारी बैंक के खाताधारकों को जमा राशि का चार प्रतिशत ब्याज खाते में मिल जाएगा। मंगलवार से बैंकों में खाताधारकों के कार्य भी शुरु हो गए हैं। - विशाल दीक्षित, एलडीएम