{"_id":"5b4cf7064f1c1b3e748b54c1","slug":"41531770630-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तार टूटने की शिकायत की प्रतिदिन जांच करेंगे जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तार टूटने की शिकायत की प्रतिदिन जांच करेंगे जेई
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। क्षेत्र के रायपुर गांव में रविवार की सुबह टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर बालक की मौत की घटना के बाद विद्युत विभाग ने कई पुरानी व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। अब विद्युत लाइनों के तार टूटने की शिकायत की प्रगति की जेई द्वारा प्रतिदिन जांच की जाएगी।
नगर में स्टेशन रोड स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पर सोमवार की दोपहर एसडीओ विद्युत गौरव कुमार ने उपखंड में आने वाले विद्युत उपकें द्रों के सभी अवर अभियंताओं की बैठक बुलाई। एसडीओ ने कहा कि विद्युत लाइन के तार टूटने अथवा विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन संबंधी जो भी शिकायतें बिजलीघरों के फीडरों पर आएंगी। उन सभी शिकायतों की अब बिजलीघरों पर तैनात अवर अभियंता प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। यह पता लगाएंगे कि लाइन का टूटा विद्युत तार जुड़ा या नहीं। यदि तार नहीं जुड़ पाया तब उस पर विद्युत आपूर्ति रोकी गई या नहीं।
एसडीओ ने यह भी कहा कि 11 केवीए की विद्युत लाइन टूटने पर फीडर ट्रिप होने से जानकारी मिल जाती है लेकिन एलटी विद्युत लाइन का तार टूटने से ट्रिपिंग नहीं हो पाती। अब नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण अंचल में विद्युत ट्रांसफार्मरों पर एमसीवी लगाई जाएगी ताकि करंट प्रवाहित तार टूटने से कोई हादसा न हो। लाइन ठीक करने के लिए फील्ड में जाने वाले कर्मचारी पूरा ब्यौरा विद्युत उपगृह के रजिस्टर में दर्ज करेंगे। लाइन में आने वाली खराबी दूर करने के लिए शटडाउन लेने की वजह भी स्पष्ट करनी होगी। एसडीओ ने चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में फील्ड स्टाफ की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अवर अभियंता को भी जिम्मेदार माना जाएगा। बैठक में आशीष कुमार बिलारी टाउन, शम्स तवरेज बिलारी देहात, शुभम पांडेय सहसपुर, संजीव कुमार सफीलपुर आदि अवर अभियंता मौजूद रहे।