{"_id":"607721228ebc3e8ca62a47d8","slug":"378-corona-positive-patients-found-in-moradabad-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की लहर: मुरादाबाद में बुधवार को मिले 378 नए संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या 13,580 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की लहर: मुरादाबाद में बुधवार को मिले 378 नए संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या 13,580 हुई
Wed, 14 Apr 2021 10:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:36 PM IST
सार
मुरादाबाद जिले में बुधवार को सबसे अधिक 378 संक्रमित मरीज मिले। ये कोरोना संक्रमण काल का अब तक का जिले में सबसे अधिक आंकड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद जिले में बुधवार को सबसे अधिक 378 संक्रमित मरीज मिले। ये कोरोना संक्रमण काल का अब तक का जिले में सबसे अधिक आंकड़ा है। इससे पहले सितंबर 2020 में सर्वाधिक 284 संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन
जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 13,580 पहुंच गई है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1383 हो गई है। वहीं 54 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान टीएमयू में मौत हो गई। जिले में अब तक 200 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन